Thursday, March 2, 2023

मुगमी चिस्ती ऑलराउंडर वालीबाल खिलाड़ी के घर आगमन पर जगह जगह हुआ स्वागत।

आजमगढ़ के बेटे आईपीएल वालीबॉल खिलाड़ी का जनपद आगमन पर हुआ स्वागत।

12 लाख रुपए में चेन्नई की टीम ने खरीदा था।

मुगमी चिस्ती ऑलराउंडर वालीबाल खिलाड़ी के घर आगमन पर जगह जगह हुआ स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद निवासी उत्तर प्रदेश के इकलौते वालीबाल के ऑलराउंडर खिलाड़ी मुगमी चिश्ती का आईपीएल वालीबॉल खेल 12 लाख रुपए में चेन्नई की टीम ने खरीदा था के घर आगमन पर आजमगढ़ जनपद में जगह-जगह हुआ स्वागत।
जानकारी के अनुसार  मुगमी चिश्ती पुत्र दैयान चिश्ती उम्र 18 वर्ष निवासी अंजान शहीद जो 11 वीं का साकेत इंटर कॉलेज बनकट का छात्र है। तीन भाइयों में सबसे बड़े मुगमी चिश्ती साईं स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर वालीबाल की प्रैक्टिस कर रहे हैं। पूर्व में स्कूल नेशनल से गोल्ड मेडल व खेलो इंडिया में सिल्वर मेडल के साथ जूनियर नेशनल यूपी की तरफ से व यूथ नेशनल वालीबाल में खेल चुके हैं। प्रो आईपीएल वालीबॉल लीग मैच में चेन्नई की टीम ने ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में 12 लाख  रुपए में खरीदा। उत्तर प्रदेश से इकलौते वॉलीबाल खिलाड़ी जिनका प्रो वालीबॉल लीग में चयन हुआ। पूर्व में इनके पिता दैयान चिश्ती भी इंडिया लेवल के वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। वही अपने पुत्र को वॉलीबॉल खिलाड़ी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। आईपीएल वालीबॉल लीग मैच में चेन्नई की टीम से खेलने के बाद गुरुवार की देर शाम को घर पहुंचने पर आजमगढ़ जनपद से जगह-जगह वालीबाल खिलाड़ी का स्वागत हुआ बनकट अंजान शहीद में दर्जनों की संख्या में वालीबाल खिलाड़ियों ने पहुंचकर युवा आईपीएल खिलाड़ी का स्वागत कर खुशी का इजहार किया। जिनमें मुख्य रुप से पूर्व प्रधान सुब्बान खान,हन्नान चिश्ती, प्राचार्य शाहेदीन,मिर्जा अराफात बेग सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment