Saturday, March 18, 2023

उच्च प्राथमिक विद्यालय का रास्ता हुआ अवरुद्ध घंटो सड़क पर रहे छात्र व शिक्षक।

उच्च प्राथमिक विद्यालय का रास्ता हुआ अवरुद्ध घंटो सड़क पर रहे छात्र व शिक्षक ।

2 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने रास्ता कराया खाली ।

प्रधानाध्यापक ने चकमार्ग पर अवैध कब्जा का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय खांड का रास्ता हुआ अवरुद्ध सड़क पर शिक्षक व दर्जनों छात्र रहे खड़े 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने रास्ता कराया खाली प्रधानाध्यापक ने प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के चक मार्ग पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 9:00 बजे विद्यालय के दर्जनों की संख्या में छात्र व छात्रा जब विद्यालय पर पहुंचे विद्यालय के रास्ते पर हरी प्रसाद सिंह ने कांटा रखकर अवरुद्ध कर दिया  जिसको लेकर विद्यालय के दर्जनों की संख्या में छात्र व छात्रा के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय राय व शिक्षिका मंजू देवी खड़ी रही। वही ग्राम प्रधान राहुल की सूचना पर लाटघाट चौकी पर तैनात सिपाही पहुंचे जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर विद्यालय के रास्ते में रखा कांटा हटवाया 11:00 बजे के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षक विद्यालय के अंदर जा सके। वही  प्रधानाध्यापक अजय राय ने खंड शिक्षा अधिकारी को सूचित किया जिसके बाद सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के चकमार्ग व जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया जिसका सीमांकन कराकर खाली कराने व विद्यालय के रास्ते को खुलवाने की मांग की। वही विद्यालय पर जाने के लिए एक गली मात्र है जिससे विद्यालय में साईकिल व बाइक लेकर विद्यालय के अंदर नहीं जाया जा सकता। वही गली को लेकर बार-बार पास में स्थित हरिप्रसाद सिंह के परिजनों से रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर तकरार होती रहती है। सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने त्वरित रूप से करवाई का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment