Wednesday, March 1, 2023

विवाह के एक सप्ताह बाद पति व परिजनों ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला।

विवाह के एक सप्ताह बाद पति व परिजनों ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला।

आर-15 बाइक को लेकर शादी के 1 सप्ताह बाद पति ने पत्नी को घर से मारपीट कर निकाला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफ गांव निवासी पति पर पत्नी ने विवाह के एक सप्ताह बाद आर-15 बाइक दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार फिरदोस पुत्री फिरोज महरुम निवासी पिअरोपुर ढकवा थाना क्षेत्र मुबारकपुर ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि 7 दिसंबर वर्ष 2022 को शाहबाज पुत्र फैयाज निवासी अशरफपुर थाना क्षेत्र जीयनपुर से रीति रिवाज के अनुसार विवाह हुआ विवाह के एक सप्ताह बाद उसके पति शाहबाज, सास शबाना, ननद अंजू ने उसे दहेज में आर-15 बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद पत्नी न्याय के लिए ससुराल व मुबारकपुर थाने पर गुहार लगाने के बाद जीयनपुर थाने पर तहरीर लेकर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की।

No comments:

Post a Comment