Friday, March 17, 2023

19 मार्च 2023 को देवनपुर, कप्तानगंज, आजमगढ़ में बहुजन शक्ति महासम्मेलन ।

19 मार्च 2023 को देवनपुर, कप्तानगंज, आजमगढ़ में बहुजन शक्ति महासम्मेलन ।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आज बहुजन शक्ति, महराजगंज,आजमगढ़ कार्यालय पर आगामी 19 मार्च 2023 रविवार प्रातः 10 बजे देवनपुर, कप्तानगंज-महराजगंज रोड,आजमगढ़ बहुजन महानायक मान्यवर कांशीराम साहेब की 89वीं जयंती के उपलक्ष्य एवं बहुजन शक्ति टीम और सम्यक बुद्ध विहार के तत्वाधान में "बहुजन शक्ति महासम्मेलन" के प्रचार प्रसार को लेकर बैठक हुई। जिसमे कार्यकर्ताओं ने महासम्मेलन की सफल बनाने हेतु चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे लौटू राम मास्टर ने बताया महासम्मेलन की मुख्य अतिथि डॉ इंदु चौधरी, प्रोफेसर बीएचयू वाराणसी होंगी एवं उत्तर प्रदेश के कोने कोने से वरिष्ठ कार्यकर्त्ता  मा0 सैय्यद कम्बर जफ़र राष्ट्रीय महासचिव, मा0 अलका गौतम प्रदेश संयोजक, मा0 डॉ प्रतिमा दास प्रदेश सचिव, मा0 डॉ निर्मला मानिक प्रदेश सचिव, मा0 इं पवन सिंह यादव प्रदेश सचिव,मा0 डॉ सैय्यद इक़बाल हैदर प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देने हेतु रविराज बौद्ध एवं प्रीति बौद्ध द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में बहुजन शक्ति के कार्यकर्ताओं ने बताया की महासम्मेलन में महिलाओं एवं युवाओं की भारी संख्या में उपस्थिति होने वाली है और इसकी गंभीरता को देखते हुये महिलाओं एवं युवाओं की वालंटियर टीम तैयार एवं बैरीगेटिंग की व्यवस्था की 
गई है।

विशाल 
महासम्मेलन संयोजक 
संपर्क 9821443601, 7800594495

No comments:

Post a Comment