Sunday, March 26, 2023

हरैया गांव में रास्ते के विवाद पर 10 पर दर्ज हुआ मुकदमा।

जेसीबी से चारदीवारी तोड़ने की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने 10 पर दर्ज किया मुकदमा।

हरैया गांव में रास्ते के विवाद पर 10 पर दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में रास्ते के विवाद पर जेसीबी से चहारदीवारी तोड़ने की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दस लोगों पर दर्ज किया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार प्रभाकर राय पुत्र रामअवध राय निवासी हरैया ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि चक संख्या 528 पर निर्मित चाहर दिवारी को गांव के ही अभिषेक राय,पीयूष,प्रशांत पुत्रगण श्यामसुंदर राय,नितिन पुत्र ओमप्रकाश श्यामसुंदर, प्रवीण पुत्रगण कपिल देव, मुकेश,रमेश पुत्रगण गिरजा शंकर,प्रदीप संजीव पुत्रगण कल्पनाथ ने चारदीवारी तोड़कर रास्ता बनाने व धमकी देने के आरोप पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने 10 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया।

No comments:

Post a Comment