Thursday, February 9, 2023

महाशिवरात्रि त्योहार को लेकर सीओ सगड़ी ने की शांति समिति की बैठक।

महाशिवरात्रि त्योहार को लेकर सीओ सगड़ी ने की शांति समिति की बैठक।

11 स्थानों पर मनाई जाएगी महाशिवरात्रि।

नई परम्परा का नही होगा निर्वहन।

तेज आवाज में नही बजाए जायेगें डीजे- क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर गुरुवार को देर शाम शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को देखते हुए यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें परंपरागत त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने की हिदायत देते हुए नई परंपरा का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।जहां क्षेत्र में 11 स्थानों पर शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वही जीयनपुर नगर क्षेत्र में शिव बारात निकाली जाएगी जिसके लिए जो पहले से रूट निर्धारित है उसी के तहत ही यह शिव बारात निकाली जाएगी। नए रूट का चयन किसी भी दशा में न किया जाए। साथ ही साथ तेज आवाज में डीजे आदि ना बजाएं एवं डीजे की ऊंचाई सामान्य स्तर पर जो पूर्व से निर्धारित की गई है। शिव मंदिर पर सुरक्षाकर्मी सुबह से ही लगाए जाएंगे जिससे कि किसी प्रकार की परेशानी या समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने समस्त सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया कि जिन मंदिरों पर अधिक भीड़ हो उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। जिसे की घटना को तत्काल रोका जा सके। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी एवं कोतवाल जीयनपुर द्वारा शिव बारात व पूजा स्थल जीयनपुर के कोरिया पोखरा अजमतगढ़,जीयनपुर नगर का निरीक्षण करते हुए रूटों की जानकारी ली व हिदायत दी।
मौके पर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय सहित विजय चौहान, दीपक गुप्ता,बृजेश जायसवाल, कन्हैया अग्रवाल,जीशान मेहंदी, नेहाल मेहंदी,पारसनाथ तिवारी, पवन कुमार,मुन्ना यादव आदि रहे।

No comments:

Post a Comment