Friday, February 10, 2023

भठ्ठे पर मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

भठ्ठे पर मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

पत्नी की तहरीर पर इत्फाकिया दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवराज ईट भट्ठा पर अर्ध विक्षिप्त मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पत्नी ने थाने पर दी तहरीर इत्तेफाकिया दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि में राघवराज ईट उद्योग बरमौली ध्यान गांव पर ईट की पथाई करने के लिए झारखंड के दर्जनों मजदूर अपने परिवार के साथ रहकर कार्य कर रहे थे इस दौरान गुरुवार की रात्रि में रस्सी के सहारे से मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया जीयनपुर थाने पर पहुंची मजदूर की पत्नी सुमन देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति प्रदीप उरांव उम्र 35 वर्ष निवासी खूटरे पोस्ट ठाकुर गांव थाना बुढ़मू जिला रांची झारखंड जो मंदबुद्धि का था जो रात्रि में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली उसकी पत्नी की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मौजूद लोगों से पंचनामा के बाद इत्तेफाकिया दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास कोई पुत्र नहीं था अपनी पत्नी के साथ भट्टे पर रहकर मजदूरी कर परिवार चलाता था।

No comments:

Post a Comment