Saturday, February 18, 2023

गाय ने दो मुंह तीन आंख वाली बच्चे को दिया जन्म।

गाय ने दो मुंह तीन आंख वाली बच्चे को दिया जन्म।

सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने दैवीय कृपा की पूजा अर्चना।

गाय की बाछी को देखने के लिए धनछुला गांव बृजेश तिवारी के घर पहुंच रहे लोग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के धनछुला गांव में महाशिवरात्रि पर्व पर गाय ने दो मुंह तीन आंख वाली बाछी को दिया जन्म दैवीय कृपा मानकर सैकड़ों महिला व पुरुषों ने की पूजा अर्चना बृजेश तिवारी के घर पर देखने के लिए जुट रही भीड़।
जानकारी के अनुसार धनछुला गांव के बृजेश तिवारी उर्फ फेंकू तिवारी पुत्र बालचंद तिवारी उम्र 55 साल जो एलआईसी अभिकर्ता हैं की गाय ने महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार की रात्रि 1:00 बजे दो मुंह तीन आंख वाली बाछी को जन्म दिया बाछी के दो मुंह व दो आंख सामान्य है तिसरी आंख ललाट पर है वहीं शेष शरीर सामान्य है। रात्रि में बृजेश तिवारी के पुत्र अयोध्या तिवारी ने डॉक्टर रामरतन यादव को बुला कर दिखाया वही उनकी माता वसुंधरा देवी व पत्नी रुचि तिवारी ने बांछी को धूप अगरबत्ती व जल देकर पूजा अर्चना की शनिवार की सुबह गांव में दो मुंह तीन आंख वाली बाछी के पैदा होने की सूचना फैल गई जिसके बाद गांव व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष उनके घर पर पहुंचकर दैवीय कृपा मानकर बाछी की पूजा अर्चना करने में जुट गए। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की कृपा मानकर सैकड़ों की संख्या में आसपास के लोग उनके घर पर देखने के लिए जुट रहे हैं। वही परिजन दैवीय कृपा मानकर दूध पिलाने व सेवा में जुटे हुए हैं। जिनमें मुख्य रुप से महावीर सिंह,आशीष तिवारी,संदीप, सुमन,भीमसेन,पिंटू सिंह, विजय चौबे,मकुंद्दर चौबे,सुर्य प्रताप सिंह आदि लोगों ने पहुंचकर बाछी को देखा।

No comments:

Post a Comment