Friday, February 3, 2023

ट्रक व बाइक में टक्कर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल।

ट्रक व बाइक में टक्कर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल।

ट्रक व बाइक में टक्कर दो की हालत गंभीर।

आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर के समीप ट्रक व बाइक में हुई टक्कर बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज।
जानकारी के अनुसार अनिल चौबे पुत्र सुशील निवासी सूरजपुर थाना दोहरीघाट अपनी पत्नी मधु चौबे को लेकर अपनी ससुराल टेकन गाढ़ा गुरुवार को आए हुए थे। शुक्रवार की शाम को अपनी पत्नी मधु को लेकर जीयनपुर बाजार से दवा लेकर वापस आते समय शाम 5:00 बजे सामने से आ रही ट्रक ने चंगईपुर मोड़ के समीप टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार अनिल चौबे व मधु चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया वही घायलों को आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां इलाज चल रहा है हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment