ननिहाल में आई महिला गन्ने की पेराई करते समय गंभीर रूप घायल।
गंभीर रूप से घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समरूपुर गांव में गन्ने की पेराई करते समय ननिहाल में आई महिला कल की चपेट में आ गई गंभीर रूप से घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती।
जानकारी के अनुसार जीरा पत्नी चंद्रभान उम्र 40 वर्ष निवासी सिंही छठींयांव जो अपने ननिहाल सवरुपुर में रामाधार चौहान के घर पर आई हुई थी गन्ने की पेराई करते समय मंगलवार की सुबह 8:00 बजे कल की चपेट में आ गई। जिससे जब तक कल को बंद करते तब तक महिला का एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया घायल महिला का जिला अस्पताल आजमगढ़ में इलाज चल रहा है।
No comments:
Post a Comment