Saturday, February 18, 2023

जीयनपुर पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर से जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने 3 किलो 70 ग्राम अवैध गाजा के साथ एक को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार शनिवार को चेकिंग के दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय और चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजेंद्र कुमार पटेल ने पुलिस बल के साथ दीपक कुमार पुत्र सुरेश निवासी महादेव नगर अजमतगढ़ को नदवासराय रोड़ महादेव नगर मोड़ अजमतगढ़ से 11: 35 बजे पकड़ लिया जांच की जिसके पास से 3 किलो 70 ग्राम अवैध गाजा बरामद किया गया। जीयनपुर पुलिस ने 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment