सरकारी भूमि से दो सागवान के पेड़ काटने का लगाया आरोप।
पूर्व प्रधान ने दिया उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद गांव की सरकारी भूमि से सागवान के दो पेड़ काटने का आरोप उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व प्रधान ने लगाया जांचकर कार्रवाई के निर्देश।
जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान सुब्बान खान ने उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह को प्रार्थना पत्र देकर अंजान शहीद गांव गाटा संख्या 573 व 575 सरकारी भूमि अभिलेख में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। जिसमें दो सागवान के पेड़ लगभग 70 वर्ष पुराने थे मिट्टी देखकर गांव के ग्रामीण पेड़ के नीचे छांव में बैठते थे जिसको गांव के फैयाज पुत्र युसूफ ने काट कर निजी कार्य में उठा ले गए जिसकी कीमत कम से कम 70-80 हजार रुपए होगी पूर्व प्रधान के प्रार्थना पत्र पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने जीयनपुर कोतवाल व कानूनगो को जांच सौंपी व जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
No comments:
Post a Comment