Wednesday, January 18, 2023

सगड़ी में पांचवें दिन राम कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भावविभोर।

सगड़ी में पांचवें दिन राम कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भावविभोर।

राम वन गमन की कथा सुनकर भक्तों के आंखों से छलका आंसू।

कौशल्या आदर्श भारतीय माता- शांतनु जी महाराज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के जूनियर विद्यालय के प्रांगण में राम कथा के पांचवें दिन श्रद्धालु राम कथा सुनकर भावविभोर हो गए वही कथा वाचक शांतनु जी महाराज ने राम वन गमन की कथा के सुंदर चित्रण से लोगों के आंखों में आंसू छलक गए।वहीं उन्होंने कौशल्या को आदर्श भारतीय माता तो राम को आदर्श पुत्र बताया। सगड़ी जूनियर विद्यालय के प्रांगण में रामकथा के पांचवें दिन बुधवार को 2:00 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शांतनु जी महाराज ने राम कथा में अयोध्या में राम के तिलक की तैयारी और कैकई के द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगने पर उत्पन्न हुई परिस्थिति का सजीव संगीतमय चित्रण प्रस्तुत कर रामकथा को जीवंत किया तो वही भक्तों की आंखों से आंसू छलक पड़े।कौशल्या के द्वारा राम को माता- पिता की आज्ञा से वन गमन जाने की अनुमति पर कौशल्या को आदर्श भारतीय माता के रूप में स्थापित किया वही राम के द्वारा पिता की इच्छा व आज्ञा के पालन के लिए सहर्ष 14 वर्ष वनवास स्वीकार करने पर बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपनी रामलीला के दौरान एक आदर्श पुत्र के रूप में माता-पिता की आज्ञा का पालन किया वही एक पुत्र का धर्म है जो अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करें राम ने एक आदर्श पुत्र धर्म की स्थापना की रामकथा के श्रवण व परंपरा को आगे बढ़ाने से एक आदर्श भारतीय परंपरा स्थापित होगी वही एक आदर्श परिवार में पिता माता व पुत्र के कर्तव्य बोध का सुंदर चित्रण शांतनु जी महाराज के द्वारा किया गया राम कथा का संगीतमय रसपान कर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भावविभोर हो गए व राम वन गमन के मार्मिक चित्रण पर उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ रुपेंद्र कुमार,अरविंद जायसवाल, सोनू सिंह,रामअशीष यादव, आनंद प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment