Sunday, January 8, 2023

ठंडक से ठिठुर रहे राहगीरों को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दिये कंबल।

ठंडक से ठिठुर रहे राहगीरों को उपजिलाधिकारी ने दिये कंबल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर व अजमतगढ़ कस्बा में भ्रमण के दौरान ठंड से ठिठुर रहे राहगीरों को गाड़ी रोककर उपजिलाधिकारी ने वितरित की कंबल।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने तहसील क्षेत्र के जीयनपुर व अजमतगढ़ कस्बा में भ्रमण किया इस दौरान ठंडक से ठिठुर रहे ग्रामीण राहगीरों को देखकर उन्हें रोककर अपनी गाड़ी से कंबल निकालकर ठंडक को दूर करने के लिए कंबल वितरित कर रहे। वही ठंडक से बचाव के लिए सुबह और शाम जीयनपुर व अजमतगढ़ कस्बा के नगर पंचायत कर्मियों को अलाव जलाने व रैन बसेरा में राहगीरों के लिए निशुल्क ठहरने की व्यवस्था के लिए निर्देशित कर रहे है। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने कहा कि ठंडक से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment