वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।
पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार को दी श्रद्धांजलि।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर पर वरिष्ठ पत्रकार 98 वर्षीय अमरनाथ तिवारी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।
जानकारी के अनुसार 98 वर्षीय अमरनाथ तिवारी निवासी नेता पट्टी खपरैला का 28 दिसंबर को निधन हो गया जिस पर मंगलवार की दोपहर में 2:00 बजे प्राचीन शिव मंदिर व धर्मशाला समिति के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जयनारायण मिश्रा व संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। अमरनाथ तिवारी जो स्मिथ इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व वरिष्ठ पत्रकार के संघर्षों व समाज में उनके अतुल्य योगदान को यादकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वही भाजपा नेता दिवाकर सिंह व अरविंद जायसवाल ने उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद प्रकाश तिवारी,मुन्ना लाल चौरसिया,मन्नूलाल जायसवाल, शिवदान चौरसिया,नवीन राय,मनोज चतुर्वेदी,फहद खान,राजेंद्र मौर्य, इंद्रेश राणा,आलोक चौरसिया, पुरुषोत्तम यादव,आलोक सिंह,डब्लू गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में पत्रकार व वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment