रेलवे टिकट बनाने का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार।
अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा रेलवे का टिकट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी दुर्गा प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से टिकट बनाने के प्रयोग में लाए जाने वाले एक मानिटर,एक लैपटॉप,एक किबोर्ड एक प्रिंटर,एक सी,पी,यू सहित टिकट बुकिंग से संबंधित कागजात बरामद किए गए। उत्तर प्रदेश रेलवे सी आई टी प्रयागराज पी0 पी0 पाठक द्वारा लिखित सूचना दिया कि फर्जी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी पूर्वक यात्रा करने हेतु टिकट व फर्जी आईडी से फर्जी रेलवे टिकट दुर्गा प्रसाद गुप्ता निवासी अंजान शहीद कोतवाली जीयनपुर द्वारा बनाया जाता था। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अजय कुमार हरिओम साइबर कैफे,संजय यादव सोविंद यादव प्रज्जवल ऑनलाइन सर्विस गोला बाजार मेहनगर सहित एक अज्ञात द्वारा तैयार करने के संबंध में धारा 419,420,467,468,471/120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें दुर्गा प्रसाद गुप्ता को दोपहर 12: 25 बजे अंजान शहीद बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुईं है।
No comments:
Post a Comment