अजमतगढ मंदिर पर मिले शव में आया नया मोड़,
परिजनों ने कोतवाल को सौंपा सुसाइड नोट।
अवैध संबंध का आरोप लगाने वाली महिला के कारण की आत्महत्या।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में शिव मंदिर पर मिले शव में आया नया मोड़ पत्नी व परिजनों ने जीयनपुर कोतवाल को सौंपा सुसाइड नोट। अवैध संबंध का आरोप लगाने वाली महिला के कारण आत्महत्या करने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की दोपहर 12 बजे अजमतगढ़ कस्बा के धन्नी टोला में स्थित शिव मंदिर पर फिरोज अहमद पुत्र समसुद्दीन अहमद उम्र 40 वर्ष जो आर्किटेक्ट का कार्य करता था का शव मिलने पर अजमतगढ़ कस्बा व परिजनों ने अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज लालबहादुर बिंद पर मारने पीटने के कारण मृत्यु होने का आरोप लगाया वही तहरीर में शारीरिक संबंध का आरोप लगाने वाली महिला निशा कनौजिया निवासी मेघई व अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ जिसके लिए रिपोर्ट बिसरा के लिए भेजी गई। वहीं बुधवार के दिन में 12:00 बजे अजमतगढ़ कस्बा के धन्नी टोला निवासी बड़े भाई खालिद अहमद व उनकी पत्नी मोमिन खातून सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को सुसाइड नोट सौंपा। जिससे मामले में नया मोड़ आ गया सुसाइड नोट में अवैध संबंध का आरोप लगाने वाली महिला निशा कनौजिया के कारण आत्महत्या करने के लिए लिखा गया था। सुसाइड नोट को जीयनपुर कोतवाल को सौंपकर परिजनों ने न्याय की मांग की। इस दौरान परिजन और बृजेश जायसवाल सहित दर्जनों की संख्या में अजमतगढ़ कस्बा के लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment