दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।
शौच करने गई युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरहा भरौली गांव में शौच करने गई युवती के सिर पर प्रहार कर छत पर ले जाकर दुष्कर्म के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।
जानकारी के अनुसार इसरहा भरौली निवासी अनुराधा राजभर पुत्र संजय राजभर उम्र 17 वर्ष सोमवार की सुबह 4:00 अपने घर से शौच करने के लिए गई जहां पहले से मौजूद लोगों ने उसके सिर पर प्रहार कर दिया और उसे अपने छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया सुबह उसे अपने घर पर ना पाकर उसकी माता रीता देवी व चाची सरोज ढूंढने लगी है वहीं सुबह 8:00 बजे पड़ोस में राजनाथ उर्फ मेल्हू राजभर पुत्र त्रिपुरारी राजभर के छत पर स्थित मंडई में नग्न बेहोश के हालत में मिली जिस पर परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल किया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को लेकर थाने पर पहुंची जहां हरी राजभर पुत्र रामकेत राजभर की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने आरोपी राजनाथ उर्फ मेल्हू पुत्र त्रिपुरारी और धानमती पत्नी हीरा पर दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही थी। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की शाम 5:30 बजे आरोपी राजनाथ को आंखेंपुर यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया जिसे बुधवार की सुबह जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment