Saturday, January 28, 2023

नायब तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी ने हटवाया पंचायत भवन की जमीन पर से कब्जा।

नायब तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी ने हटवाया पंचायत भवन की जमीन पर से कब्जा।

सुरैना गांव में पूर्व में भी प्रशासन हटा चुकी थी अतिक्रमण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुरैना गांव में नायब तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी ने पंचायत भवन की भूमि से हटवाया अतिक्रमण पूर्व में भी हटाया जा चुका था कब्जा।जानकारी के अनुसार खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह को सुरैना गांव की पंचायत भूमि पर अवैध कब्जा करने की सूचना दी। जिसके बाद उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार रामजीत यादव व खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने गांव में पहुंचकर चिन्हित पंचायत भूमि की जमीन पर सूरैना निवासी झारखंडेय द्वारा बांस बल्ली व अन्य सामान रखकर कब्जा किया गया था। जिसको राजस्व कर्मी श्रीकांत प्रसाद व सचिव अच्युतानंद त्रिपाठी ने पंचायत भूमि की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाया गया। वहीं हो पंचायत भूमि की जमीन पर पूर्व में भी झारखंडे के द्वारा कब्जा किया गया था। प्रशासन के द्वारा हटवाया गया जिसके बाद भी उसने कब्जा कर लिया व पंचायत भवन के निर्माण को रोक रहा था।वही ग्राम समाज की भूमि पर अपना हक जता रहा था। जिसके बाद खंड विकास अधिकारी व नायब तहसीलदार ने शनिवार को पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को हटवाया।

No comments:

Post a Comment