Saturday, January 21, 2023

कब्रिस्तान की भूमि पर टंकी निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन।

कब्रिस्तान की भूमि पर टंकी निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन।

भूमि को कब्रिस्तान के लिए आरक्षित करने की मांग।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने टंकी निर्माण का किया विरोध।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर सगड़ी तहसील क्षेत्र के कुदारन तिवारी गांव के दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर टंकी निर्माण का किया विरोध कब्रिस्तान की भूमि पर टंकी निर्माण करने का लगाया आरोप भूमि को कब्रिस्तान के लिए आरक्षित करने की मांग।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुदारन तिवारी दलित बस्ती के दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने दलित बस्ती में गाटा संख्या 151 पर.081हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि पर ग्राम प्रधान के द्वारा जल निगम की टंकी चुनावी रंजिश को लेकर बनवाना चाह रहे हैं। उक्त भूमि पर दलित बस्ती 50 वर्ष से मृतक व्यक्तियों का शव दफन कर कब्रिस्तान के रूप में प्रयोग कर रही हैं।दलित बस्ती के दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने सगड़ी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर टंकी निर्माण का विरोध कर प्रदर्शन किया वहीं भूमि को कब्रिस्तान के रूप में आरक्षित करने की मांग की वही टंकी को ग्राम सभा के दूसरी जमीन पर प्रस्तावित करने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से बेचन,कन्हैया,रामबचन, सुरेंद्र कुमार,नागेंद्र,माता प्रसाद, दीपक,सूर्यभान,शकुंतला, आशीष,दीनानाथ आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment