Sunday, January 1, 2023

25 हजार का ईनामिया वांछित अभियुक्त अवैध तमन्चा व कारतुस के साथ गिरफ्तार।

25 हजार का ईनामिया वांछित अभियुक्त अवैध तमन्चा व कारतुस के साथ गिरफ्तार।

कुछ दिन पूर्व दुकान के सटर का ताला तोड़ कर की थी चोरी।

अभियुक्त को केशवपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजेश कुमार मौर्या पुत्र स्व दूधनाथ मौर्य निवासी बेल्सर जमीन बेल्सर थाना कोतवाली जीयनपुर आजमगढ के द्वारा 27 अक्टूबर को दुकान का सटर काटकर लाखो की चोरी की तहरीर दिया गया कि अज्ञात चोर द्वारा दुकान के सटर का ताला तोड़ कर 10 हजार रुपया नगद 20 ब्लूटूथ,50 हेडफोन,100 डाटा केबिल 20 कीमती एन्ड्राइड मोबाईल जो रिपेयरिंग कर के रखी थी। व 12 छोटी मोबाईल, 2 लैपटाप 16 फोल्डर, 2 आटो मोबाईल,एल सीडी को चुरा लेने के सम्बन्ध मे थानास्थनीय पर धारा- 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया व विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त विक्रम डोम पुत्र छोटकन डोम निवासी मुहल्ला खटीक टोला पानी टंकी के पास कस्बा दोहरीघाट थाना दोहरीघाट,जनपद-मऊ आदि 02 नफर का नाम प्रकाश मे आया जिसमें अभियुक्त विक्रम डोम उपरोक्त वांछित था। जिस पर 25000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसे कोतवाल यादवेन्द्र पान्डेय ने हम राहियों के साथ विक्रम डोम पुत्र छोटकन डोम निवासी मुहल्ला खटीक टोला पानी टंकी के पास कस्बा दोहरीघाट थाना दोहरीघाट,जनपद-मऊ को केशवपुर पुलिया के पास से समय 7.50 बजे  हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 303 बोर व एक जिन्दा कारतूस 303 बोर व एक हजार चार सौ पचास रूपया बरामद हुआ।जिसे जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment