सगड़ी तहसील पर रामकथा का आयोजन 13 जनवरी से।
द्युतिमा फाउंडेशन के द्वारा रामकथा का आयोजन।
सात दिवसीय रामकथा का आयोजन 13 जनवरी शुक्रवार से।
प्रसिद्ध कथा वाचक शांतनु जी महराज के रामकथा का प्रवचन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के जूनियर हाई स्कूल विद्यालय के प्रांगण पर सात दिवसीय रामकथा का सुंदर चित्रण द्युतिमा फाउंडेशन के द्वारा प्रसिद्ध कथा वाचक शांतनु जी महाराज के द्वारा 13 जनवरी दिन शुक्रवार से।
जानकारी के अनुसार राम कथा का आयोजन 13 जनवरी शुक्रवार को 1:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक प्रतिदिन शांतनु जी महाराज के द्वारा सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके लिए सगड़ी तहसील पर भव्य रुप से विशाल टेंट का निर्माण व प्रवचन मंच का निर्माण और गाड़ी पार्किंग से लेकर सभी व्यवस्था जोरो से की जा रही है। द्युतिमा फाउंडेशन के संस्थापक डॉ रुपेंद्र कुमार के द्वारा रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं फाउंडेशन के दर्जनों कर्मचारी रामकथा के भव्य आयोजन में जोर शोर से लगे हुए हैं।वही वर्ष 2021 में शांतनु जी महाराज के द्वारा रामकथा का पूर्व में आयोजन किया जा चुका है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रति दिन लोगों ने रामकथा का रसपान किया।वहीं पूर्व महाप्रधान बसपा नेता रामआशीष यादव ने कहा कि अधिक से अधिक सख्या में लोग आये और रामकथा को सुने और आनंद उठाएं।
No comments:
Post a Comment