12 वीं के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत परिवार में कोहराम।
अलाव जलाने के लिए लकड़ी लेकर आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर केशवपुर जंगल के सामने 12 वीं का छात्र अलाव जलाने के लिए लकड़ी लेकर आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार पंचम कुमार पुत्र नवमी उम्र 18 साल निवासी मैगापुर अपने घर से सुबह 9:00 बजे ठंडक से बचने के लिए अलाव जलाने के लिए लकड़ी लेने केशवपुर जंगल गया हुआ था। लकड़ी लेकर वापस आते समय सड़क पार करते ही आजमगढ़ से गोरखपुर की तरफ जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक कक्षा 12 वीं का छात्र था जो अंजान शहीद में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में पढाई करता था। जो अपने 9 भाई बहनों में सातवें नंबर पर था। वही मौत की सूचना पर उसके परिवार वह गांव में कोहराम मच गया।उसकी माता शारदा देवी व बहन रीना,अंजना, कंचन व प्रिया का रो रो कर बुरा हाल रहा।वही मौत की सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटीं हुई है।
No comments:
Post a Comment