नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने कसी कमर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने कमर कसी नगर पंचायत चुनाव जीतने के लिए ताबड़तोड़ कर रहे बैठक।सारी मेहनत के बाद कई नगर पंचायत चुनाव में आशा के अनुरूप नहीं हो सका कार्य।
नगर पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट होते ही देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायतों में ताबड़तोड़ बैठक प्रारम्भ कर दिया। प्रदेश,जिला व मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया। जीयनपुर नगर पंचायत में नगर निकाय के चुनाव प्रभारी दिवाकर सिंह महीनों से लगे हुए हैं। हर सप्ताह में बैठक की जा रही है। जीयनपुर नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड है। 11 वार्डो में प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं।अजमतगढ़ नगर पंचायत में भी कुल 11 वार्ड है। वहां भी बैठक की जा रही है। जिले से लेकर नगर पंचायत तक तमाम टीम बनी हुई है। जिले के पूर्व महामंत्री व चुनाव प्रभारी जीयनपुर दिवाकर सिंह ने बताया कि जीयनपुर का नगर पंचायत चुनाव लड़ा जाएगा और जीता भी जाएगा। भारतीय जनता पार्टी वर्षों से निरंतर प्रयासरत है और उसी प्रयास का परिणाम रहा कि कई जगह चुनाव पक्ष में रहा है।भाजपा की मंगलवार को जीयनपुर में बैठक हुई। जिसमें पन्नालाल प्रमुख बनाये गये। मेरा बूथ सबसे मजबूत इसी मंत्र के सहारे भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव जिताने में अपने उम्मीदवारों के लिए लगे हुए है। बैठक में प्रमुख रूप से जयप्रकाश सिंह,आशुतोष जायसवाल,मदन मोहन श्रीवास्तव,नीलू श्रीवास्तव,सुरेश प्रजापति,धर्मेंद्र सिंह,चंद्रशेखर सिंह,बबलू सिंह,बाँके लाल यादव,सुधीर राय,आलोक चौरसिया,संतोष जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव,हिमांशु जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment