Sunday, December 18, 2022

नगर पंचायत चुनाव से पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं को दिया कमल मंत्र।

नगर पंचायत चुनाव से पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं को दिया कमल मंत्र।

अजमतगढ़ नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की हुई बैठक।

चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं के कसें पेंच दिया कमल मंत्र।

विकास के लिए सांसद ने दिया कमल मंत्र।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ नगर पंचायत में चुनाव से पूर्व सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कार्यकर्ताओं के कसें पेंच विकास के लिए दिया कमल मंत्र।शनिवार की देर शाम अजमतगढ़ नगर पंचायत के एसके मैरिज हाल में नगर पंचायत चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। जिसमें आजमगढ़ सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पंचायत चुनाव में विकास के लिए तीन इंजन की सरकार नगर पंचायत, प्रदेश व राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक वही मौजूद कार्यकर्ताओं को गीत सुनाकर भाव विभोर कर दिया। वहीं गीत के माध्यम से विकास के लिए एक ही मंत्र है कमल और कमल को लेकर अभी से सभी लोगों नगर पंचायत चुनाव में जी जान से लग जाए। वही जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पेंच कसते हुए जिम्मेदारियां सौंपी। भाजपा नेता अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल अन्य लोगों ने संबोधित किया।
इस दौरान भाजपा की प्रभारी प्रत्याशी नीतू जायसवाल ने सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह को माला देकर स्वागत किया।बैठक में मुख्य रूप से विजय पटेल,राधेश्याम कनौजिया,सोनू सिंह,सुदर्शन वर्मा,सर्वेश जायसवाल,विपिन जायसवाल,प्रिंस साहनी,राजा मौर्या,श्रीकृष्ण चतुर्वेदी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment