पत्नी ने पति पर दूसरा विवाह करने का लगाया आरोप दी तहरीर।
प्रेम विवाह के बाद पति ने 10 साल बाद प्राचीन शिव मंदिर में किया दूसरा प्रेम विवाह।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी पत्नी ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति ने दूसरा प्रेम विवाह कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गीतांजलि गौतम निवासी घोसी मऊ ने अंजू कुमार गौतम पुत्र सुरेश कुमार निवासी छपरा सुल्तानपुर से 30 मई वर्ष 2012 को प्रेम विवाह परंपरा के अनुसार रीति रिवाज के साथ परिजनों की रजामंदी से घर पर हुआ था। गीतांजलि 6 वर्ष छपरा सुल्तानपुर गांव में रहने के बाद 2 वर्ष पति के साथ मुंबई में रह रही थी। पति मुंबई से गांव आया जहां पर 28 सितंबर 2022 को जीयनपुर बाजार के प्राचीन शिव मंदिर में दूसरा विवाह कर लिया जिसके बाद सूचना पर मुंबई से घर छपरा सुल्तानपुर पहुंची पहली पत्नी ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर पति पर दूसरा विवाह करने का दिया तहरीर न्याय की लगाई गुहार ।
No comments:
Post a Comment