पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली के बासुपार बनकट की सरस्वती देवी पुत्री मूलचंद अपने पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को सायंकाल मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बासुपार बनकट निवासी मूलचंद ने अपनी पुत्री सरस्वती की शादी 24 अप्रैल 2022 को अजीत कुमार पुत्र जागृति प्रसाद निवासी सिकरौरा थाना कोतवाली शहर जिला आजमगढ़ के साथ किया था। शादी में मायके वालों ने उपहार में 75 हजार रुपए नगद,बाइक,फ्रिज,कूलर, जेवरात और अन्य जरूरी सामान दिया था। मूलचंद का कहना है कि शादी में कुल लगभग बारह लाख रुपए खर्च हुए थे। शादी के बाद सरस्वती की विदाई हुई। एक महीना बाद रस्मो रिवाज के मुताबिक मायके चली आई। एक महीना के अंदर पुन: ससुराल के लिए विदाई हो गई। आरोपित है कि शादी के बाद से ही अजीत कुमार और ससुर जागृति प्रसाद सरस्वती को भद्दी भद्दी गालियां देते और मारते पीटते थे। एक नवंबर को सुबह दहेज में दो लाख रुपए और सोफा की मांग को लेकर पति और ससुर ने मारा पीटा और घर से बाहर कर दिया। मारपीट कर भगाते समय दोनों ने धमकी दिया कि यदि दहेज का सामान लेकर नहीं आई तो जान से मार देंगे। सरस्वती देवी की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने रविवार को देर शाम पति अजीत कुमार और ससुर जागृति प्रसाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
No comments:
Post a Comment