Saturday, November 19, 2022

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन का ग्रामीणों ने किया विरोध।

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन का ग्रामीणों ने किया विरोध।

उचित दर की दुकान के चयन में मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप।

ग्रामीणों ने गलत तरीके से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन करने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर हरैया विकास खंड के ग्राम पंचायत देवारा खास राजा के ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का गलत तरीके से आवंटन करने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि उचित दर की दुकान अनियमितता के कारण निरस्त कर दी गई है उसके स्थान पर दूसरी दुकान का आवंटन होना है शासन का निर्देश है कि उचित दर की दुकान आवंटन में समूह के आवेदकों को वरीयता देना है लेकिन ग्राम प्रधान द्रोपदी यादव द्वारा खुली बैठक कराकर अपने समर्थकों को बुलाकर जिसमें बाहरी लोग भी थे दुकान का आवंटन कर दिया गया। समर्थकों में दूसरी ग्रामसभा के लोग भी खड़े रहे। तथा आवंटन के समय ब्लॉक का कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे। सभी ग्राम वासियों को सूचना नहीं दी गई थी। ग्राम वासियों में काफी आक्रोश है ऐसी दशा में उक्त दुकान का आवंटन की जांच कराकर पूरा किसी सक्षम अधिकारी के समक्ष दुकान का आवंटन कराने के लिए जिलाधिकारी आजमगढ़ के यहां गुहार लगाई है। इस अवसर पर जोगेंद्र साहनी,राजेश यादव, अनिल,देवेंद्र साहनी,रामावती,अनिल पटेल,चंद्रबलि, छोटेलाल साहनी,मीना आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment