Tuesday, November 22, 2022

खाद लेने के लिए समिति पर किसानों की रही भीड़।

खाद लेने के लिए समिति पर  किसानों की रही भीड़।

अजमतगढ समिति पर खाद बांटते समय सचिव हुआ बेहोश। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में डाई की ट्रक समिति पर पहुंचते ही किसानों की खाद लेने के लिए समिति पर लगी रही भीड़ अजमतगढ़ समिति पर खाद बांटते समय सचिव हुआ बेहोश।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के प्रयास पर आजमगढ़ जनपद में डाई खाद की ट्रक समिति पर भिजवाई गई जहां पहले से ही गेहूं की बुवाई को लेकर डाई नहीं मिलने से परेशान किसान खाद  मिलने की सूचना पर समिति पर सैकड़ों की संख्या में अपनी अपनी समिति पर किसान डाई खाद लेने के लिए भीड़ जुट गई। इस दौरान किसानों की भीड़ समिति पर लगने से डाई बांटने में सचिव को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही डाई खाद के लिए लोग परेशान दिखाई दे रहे थे। अजमतगढ़ समिति पर सैकड़ों की संख्या में किसान डाई खाद लेने के लिए जुटे रहें। वहीं समिति पर तैनात सचिव रामचेत यादव किसानों को डाई खाद वितरित कर रहे थे। उसी दौरान सचिव बेहोश हो गये वही समाजवादी पार्टी के विधानसभा सगड़ी अध्यक्ष शिवसागर यादव मौके पर मौजूद थे वही उन्होंने सचिव को होश में लाने के लिए पानी का छिड़काव किया होश में आने के बाद उन्हें पानी पिलाया वही किसानों को नियंत्रित कर शेष बची हुई खाद को समिति पर वितरित कराया गया। इस दौरान समिति पर सैकड़ों की संख्या में अजमतगढ़ मसोना आदि गांव के किसान जुटे रहे।

No comments:

Post a Comment