श्रीनाथ सहाय का देहांत पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जनपद के वरिष्ठ पत्रकार डा.श्रीनाथ सहाय की चार नवम्बर को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को सायंकाल प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर पर एक शोक सभा में दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। शोक सभा के पूर्व पत्रकार आनंद कुमार त्रिपाठी और मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीनाथ सहाय का निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। गाँधी इंटर कालेज मालटारी के प्रधानाचार्य,आकाशवाणी के संवाददाता और कई समाचार पत्रों में लेखन का कार्य सफलतापूर्वक करते हुए उन्होंने सामाजिक जीवन के दायित्व को बखूबी निभाया। जीवन के अंतिम क्षणों तक बिना आलस्य के पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। शोक सभा में नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जीतबहादुर लाल श्रीवास्तव,मनोज चतुर्वेदी,राधे श्याम गोंड,राजेंद्र मौर्य,तेज प्रताप श्रीवास्तव,नवीन राय,फहद खान,ऐहतेशाम,वीर सिंह,शरदचंद्र मिश्रा,जगरनाथ पान्डेय,दिनेश पान्डेय,रामजनम पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment