स्कूली बस से टकराई टैंपू बड़ा हादसा टला।
जुटी भीड़ ने नशे में धुत स्कूली बस चालक को पीटकर किया पुलिस के हवाले।
जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कूली बस को किया सीज।
कुछ दिन पूर्व स्कूली वैन से कुचलकर हुई थी बच्चे की मौत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में मंगलवार की सुबह 8:00 बजे स्कूली बस टेंपो से टकराई बड़ा हादसा टला जुटी भीड़ ने नशे में धुत चालक को पीटकर किया पुलिस के हवाले जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर स्कूली बस को किया सीज चालक गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह वेदांता इंटरनेशनल स्कूल कि बस छात्रों को लेकर नरायना गांव से अजमतगढ़ कस्बे की तरफ आते समय साईट में खड़ी टेंपो से टकरा गई।वही बस में 2 दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे वह सड़क के किनारे भी स्कूल जाने के लिए बच्चे खड़े थे इस दौरान भीड़ जुट गई वही स्कूली बस चालक को नशे में धुत देखकर ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर दी वही चालक को पुलिस के हवाले कर दिया जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने चालक गनेश यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी फरीदपुर के विरुद्ध टेंपो चालक मोहम्मद नोमान पुत्र इश्तियाक निवासी अजमतगढ़ कस्बा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर स्कूली बस को सीज कर दिया। वही कुछ दिन पहले अजमतगढ़ क्षेत्र में निजी स्कूल वैन से कुचलकर एक छात्र की मौत हो गई थी। जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूली बस चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
No comments:
Post a Comment