Wednesday, November 9, 2022

शादी में आई युवती को कश्मीर से आया युवक लेकर हुआ फरार, गिरफ्तार।

शादी में आई युवती को कश्मीर से आया युवक लेकर हुआ फरार, गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दा गांव में शादी में आई हुई युवती को कश्मीर से आया युवक लेकर हुआ फरार जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार 22 जून को पनशब्दा गांव में शादी में आई हुई युवती आरती जो अपने प्रेमी कश्मीर आये युवक के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद उसकी माता रिंकू देवी निवासी मोहम्मदाबाद की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था 4 महीने बाद जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक प्रिंस सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी बासडीह थाना मदारपुर जिला सारण बिहार जो कश्मीर में डिघियाना आश्रम जनपद दक्षिण जम्मू में रहता था। जम्मू से ही एक दूसरे से प्रेम संबंध बना युवक ने जीयनपुर के पनशब्दा गांव पहुंचकर युवती को लेकर फरार हो गया। जिसको जीयनपुर पुलिस बल के साथ बुधवार को रजादेपुर चौक से सुबह 9:40 पर गिरफ्तार कर लिया वही युवती को उसके माता को सुपुर्द कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment