Monday, November 21, 2022

अज्ञात वाहन के टक्कर से युवक की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।

अज्ञात वाहन के टक्कर से युवक की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।

नौकरी पर जाने से पूर्व परिवार से मिलने जा रहा था ससुराल।

अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर अंजान शहीद पकवाइनार मोड़ पर रविवार की रात्रि में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार मृतक मजनू सोनकर पुत्र चमरू सोनकर निवासी अमिला बाजार थाना घोसी जनपद मऊ अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था जो केरल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी कर परिवार की आजीविका चलाने के लिए सोमवार को जाने वाला था। इसके पूर्व अपने परिवार से मिलने के लिए अपनी ससुराल निजामाबाद रविवार को जाते समय रास्ते में रात में 7:30 बजे अंजान शहीद पकवाइनार मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक लेकर गिर पड़ा मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया मृतक की पहचान के लिए जीयनपुर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी रविवार की सुबह में जिसकी पहचान हुई जीयनपुर थाने पर उसके परिजन जुटे रहे। मृतक की पत्नी सीमा का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं उसकी माता कोमली देवी रह रह कर बेहोश हो जा रही है। वही मृतक व्यक्ति के 2 पुत्र एक पुत्री हैं बड़ा पुत्र मनीष,विशाल एक पुत्री ब्यूटी हैं।

No comments:

Post a Comment