सगड़ी तहसील पर नाई परिवार ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।
लेखपाल पर नोटिस देकर घर गिराने की धमकी देने का आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर नाई परिवार ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन लेखपाल पर लगाया आरोप नोटिस देकर घर गिराने की दे रहे धमकी।
जानकारी के अनुसार मुहम्मदपुर गांव निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र बालचंद शर्मा अपने परिजनों के साथ सगड़ी तहसील पर बुधवार को 1:00 बजे सगड़ी तहसील पर पहुंचा और परिजनों के साथ तहसील पर प्रदर्शनकर उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह को संबोधित ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि स्थानीय लेखपाल रामकृपाल सिंह ने 29 तारीख दिन शनिवार को उसके घर पर नोटिस दी और स्वतःघर गिराने के लिए चेतावनी दी। वही बार-बार लेखपाल के द्वारा घर को गिराने की बात कहीं जाती है। जबकि घर आबादी में स्थित है गांव के ही दिनेश राय और पप्पू राय के प्रार्थना पत्र पर घर गिराने की बात लेखपाल के द्वारा बताई जा रही है। यद्यपि पप्पू राय ने हमारे पुत्र छागूर को अपने घर पर बाल बनाने के लिए बुलाया था। नहीं पहुंचने पर प्रार्थना पत्र देकर घर गिराने की साजिश कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में से मुख्य रूप से जितेंद्र शर्मा,राधिका,छागूर गोलू,प्रदीप,रमेश,बालमुकुंद आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment