Wednesday, November 9, 2022

हाजीपुर गोला मार्ग के लिए किसानों की भूमि हुई अधिग्रहित।

हाजीपुर गोला मार्ग के लिए किसानों की भूमि हुई अधिग्रहित।

अंजान शहीद से गोला मार्ग के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण। 

450 करोड़ रुपए की लागत से अंजान शहीद-गोला 20 किमी मार्ग का होना है निर्माण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद गोला 20 किमी मार्ग के निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण हुआ शुरू सगड़ी तहसील पर आधा दर्जन किसानों की भूमि अधिग्रहीत। सगड़ी तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन हाजीपुर गोला पुल से रोड के लिए जो अंजान शहीद गोला तक 20 किलोमीटर सड़क का निर्माण  लगभग 450 करोड़ रुपये से होना है। जिसके लिए तीन चरण में लगभग 800 काश्तकार की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी आशुतोष कुमार ने सगड़ी तहसील पर आधा दर्जन किसानों की भूमि अधिकृत कराई वहीं उन्होंने बताया कि लगभग 200 किसानों की भूमि अधिग्रहित कराई जा चुकी है तेजी से भूमि का अधिग्रहण कराया जा रहा है। जिसके पश्चात अंजान शहीद गोला मार्ग का निर्माण किया जाना है। वही हाजीपुर गोला पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वही सगड़ी तहसील पर बुधवार को साहेदीन पुत्र विश्वनाथ,छविलाल पुत्र राजपति, मीना पत्नी चंद्रपति,राममिलन पुत्र रुपई आदि आधा दर्जन से अधिक किसानों की भूमि सहायक अभियंता आशुतोष ने अधिगृहित कराई।

No comments:

Post a Comment