Tuesday, November 15, 2022

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मोबाइल टावर ना लगाने की की मांग।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मोबाइल टावर ना लगाने की की मांग।

ग्रामीणों ने प्रदर्शनकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाडो गांव निवासी दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन कर निर्मित हो रहे मोबाइल टावर रोकने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर की मांग।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 4:00 बजे मुबारकपुर क्षेत्र के लाडो गांव में स्थित परिषदीय कंपोजिट विद्यालय घनी आबादी के बीच स्थित है। जिसमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक के लगभग 400 बच्चे पढ़ते हैं। वही विद्यालय से सटे हुए अच्छेलाल चौहान की भूमि पर मानक के विपरीत निजी कंपनी के द्वारा मोबाइल टावर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। जिसको रोकने के लिए सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह को पत्रक सौंपकर मांग की वहीं आरोप लगाया कि मोबाइल टावर घनी आबादी के बीच लगने से होने वाले रेडिएशन व प्रदूषण से छोटे-छोटे बच्चे व ग्रामीण प्रभावित होंगे उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने ग्रामीणों को जांच कर मोबाइल टावर निर्माण रोकने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से  कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित हनुमान पटेल,लालता,पारस,पल्लू चौहान,शीशपाल,झिनक यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment