परिवार रजिस्टर की नकल पर हस्ताक्षर से इनकार करने पर नगर वासियों ने किया प्रदर्शन।
अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष पर हस्ताक्षर न करने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत पर दर्जनों की संख्या में जुटे नगर पंचायत के लोगों ने परिवार रजिस्टर की नकल पर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर हस्ताक्षर न करने का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत के कुरैश नगर निवासी नेहाल मेंहदी पुत्र इम्तियाज हुसैन व मोहसीन अहमद निवासी समता नगर और फैज अहमद निवासी कुरैश नगर सहित दर्जनों लोगों ने जीयनपुर नगर पंचायत पर शाम 3:00 बजे एकत्रित होकर नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर यादव व अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव पर परिवार रजिस्टर की नकल पर हस्ताक्षर न करने का आरोप लगाया। नगर पंचायत निवासी नेहाल मेंहदी ने उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह से जिसकी शिकायत की उपजिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी परिवार रजिस्टर की नकल पर हस्ताक्षर नहीं करने पर गुस्साए नगर वासियों ने नगर पंचायत पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर विरोध किया व मनमानी करने का आरोप लगाया। जिसमें मुख्य रुप से पुरुषोत्तम यादव,पप्पू पाठक, फैसल खान,सलीम,राहुल, मोहसीन,सरफराज,शहंशाह इत्यादि दर्जनों लोग मां के पर मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment