पोखरा नीलामी रोकने के लिए पलिया के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
प्रधान पति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नीलामी रोकने के लिए दिया ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चर्चित पलिया गांव के प्रधान पति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव के पोखरा नीलामी रोकने को लेकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र।
जानकारी के अनुसार पूर्व में पलिया गांव में पुलिस के जवान के साथ मारपीट के बाद पुलिस की कार्रवाई से चर्चा में आये प्रधान पति मुन्ना पासवान के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में गांव की महिला और पुरुषों ने तहसील पर पहुंचकर गांव में गाटा संख्या 471 क जो पोखरी के रूप में दर्ज है की नीलामी होनी है। जिस को रोकने के लिए सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह को ज्ञापन सौंपा और नीलामी रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि नीलामी के बाद गांव के लोग पोखरी का उपयोग करने में मुश्किल होगी जिससे नीलामी रोकने के लिए पत्रक सौंपा प्रदर्शन करने में मुख्य रूप से सूर्यभान कमलजीत बृजेश कुमार बलराम जयप्रकाश राम नयन इंद्रदेव रामकुमार आदि दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment