4 नवंबर सरदार सेना द्वारा लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती का आयोजन कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुआर बैदौली में किया गया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी क्षेत्र के कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुआर बैदौली आजमगढ़ के प्रांगण में सरदार सेना के बैनर तले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं जाति जनगणना को लेकर जनहित संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक दुर्गा यादव ने किया। संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। जिसमें उद्घाटन करता रविंद्र सिंह एमएलसी बिहार एवं राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी जदयू उत्तर प्रदेश लौह पुरुष सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार एवं राज्य प्रभारी झारखंड सरदार बल्लभभाई पटेल को याद कर नमन किया।कहां की इस देश में सबकी गिनती होती है यहां तक कि पशुओं की भी गणना होती है लेकिन पिछड़े और वंचितों की गणना अब तक नहीं हो पाई है। वर्तमान सरकार जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में नहीं है कार्यक्रम में सुर संग्राम विजेता वीरेंद्र भारती ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। विशिष्ट अतिथि रमाशंकर पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सेना एवं दुर्गा प्रसाद यादव विधायक सदर आजमगढ़, हवलदार यादव,सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यासागर पटेल हरेंद्र पटेल श्रीनिवास पटेल राम पटेल राम नगीना रामकेश सत्येंद्र सिंह सरफराज अरुण सिंह अभिमन्यु कुमार रुदल सोनकर मुस्तकीम विजय सिंह आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment