Saturday, October 15, 2022

घट रहे घाघरा के पानी से प्रशासन एव ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

1998 रिकार्ड तोड़ घाघरा 13 सेमि घटी।

घट रहे घाघरा के पानी से प्रशासन एव ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी घाघरा नदी ख़तरे के निशान से बदरहुआ पर 1 मीटर 74 सेमी उपर बह रही थी। और शुक्रवार की देर रात्रि से घटने से राहत मिली है। जहां बदरहुआ रेगुलेटर पर 1998 में 72.98 मीटर सर्वाधिक था। शाम को चार बजे बदरहुवा नाले पर शाम चार बजे 73.37 मीटर पर बह रही है। डीघिया नाले पर 72.41मीटर पर बह रही है। घाघरा नदी के जल स्तर के घटने से लोगो ने राहत की सांस ली है। पर परेशानियां कम नही हुई है। 12 घंटे में बदरहुंवा पर 13 सेमी और डिघिया पर 5 सेमी घटी है। खतरा बिंदु से बदरहुआ पर एक मीटर 74 सेमी और डिघिया पर 229 सेमी उपर बह रही है। बदरहुआ पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर,और अधिकतम 72.98 मीटर है। डिघिया पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.12 मीटर है। शुक्रवार को शाम चार बजे बदरहुआ पर 73.50 मीटर था जो 6 सेमी घटकर शनिवार सुबह को 73.44 मीटर पर बह रही थी। डिघिया पर शुक्रवार को जलस्तर 72.59मीटर से 18 सेमी घट कर 72.41 मीटर पर बह रही है।

No comments:

Post a Comment