मालवाहक गाड़ी से सवारी ढोने पर जीयनपुर कोतवाल ने किया सीज।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौक जीयनपुर में दशहरा पर्व के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर जीयनपुर चौक पर निरीक्षण के दौरान मालवाहक गाड़ी से सवारी ढोने पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने गाड़ी को सीज कर दिया और गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे जीयनपुर चौक पर दशहरा पर्व के बाद पूजा समितियों के द्वारा मूर्ति विसर्जन की तैयारी की जा रही थी। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय पुलिस बल के साथ निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान दोहरीघाट की तरफ से आ रही मालवाहक गाड़ी में सवारी ढोने का कार्य कर रहे उक्त गाड़ी को रोककर जांच के बाद मालवाहक गाड़ी को सीज कर दिया गया और जीयनपुर पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। पूर्व में कई दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मालवाहक गाड़ियों से सवारी ढोना प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसको लेकर जीयनपुर कोतवाल ने मालवाहक गाड़ी को सीज कर दिया।
No comments:
Post a Comment