स्नातक एमएलसी मतदाता पंजीकरण हुआ शुरू।
1अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक भरे जाएंगे फार्म।
फैजाबाद गोरखपुर स्नातक एमएलसी के लिए दर्जनों लोगों ने जमा किया मतदाता फार्म।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी निर्वाचन कार्यालय में दर्जनों लोगों ने स्नातक मतदाता के जमा किए फार्म फैजाबाद गोरखपुर स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता पंजीकरण का कार्य हुआ शुरू 1 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक भरे जाएंगे फार्म।
जानकारी के अनुसार स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए गहमागहमी शुरू हो गई है।उसी के साथ ही फैजाबाद गोरखपुर स्नातक एमएलसी मतदान के लिए नवीन मतदाता बनाने का कार्य भी 1अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है जो 15 नवंबर तक 3 वर्ष पूर्व किसी विश्वविद्यालय स्नातक होना चाहिए,स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य निवासी होना चाहिए,नए प्रारूप पर ही आवेदन स्वीकार किया जा रहा,आवेदन पत्र पर फोटो एवं आवेदन कर्ता का हस्ताक्षर होना चाहिए,डाक द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा,प्रमाणित दस्तावेज ही स्वीकार किया जाएगा वही कोई व्यक्ति भी अपने परिवार अन्य पात्र सदस्यों के नाम सम्मिलित करने हेतु आवेदन कर सकता है।
सगड़ी तहसील पर वर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि कमलाकांत सिंह ने अजमतगढ़ हरैया बिलरियागंज महाराजगंज क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में मतदाता का पंजीकरण फार्म जमा किया वहीं उनके साथ मुख्य रूप से चंद्रशेखर सिंह,राम विजय सिंह,जयप्रकाश सिंह, तीरथ राज सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment