फरार आरोपित पर चौकी इंचार्ज ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना का दर्ज कराया मुकदमा।
युवती को लेकर फरार आरोपित पर चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराया मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खांड गांव निवासी फरार आरोपित पर लाटघाट चौकी इंचार्ज ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना का दर्ज कराया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार नंदलाल भारती पुत्र मुसाफिर भारती निवासी खांड जो युवती को लेकर फरार चल रहे हैं पूर्व में न्यायालय के आदेश का 6 अगस्त को उनके घर पर नोटिस चस्पा की जा चुकी है। जिसके उपरांत न्यायालय में हाजिर न होने और ना ही पुलिस पकड़ सकी जिस पर लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह ने जीयनपुर थाने पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर धारा 174 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया।
No comments:
Post a Comment