Tuesday, September 6, 2022

ब्लॉक अजमतगढ़ सभागार में पंचायत सहायकों को किया गया प्रशिक्षित।

ब्लॉक अजमतगढ़ सभागार में पंचायत सहायकों को किया गया प्रशिक्षित।

25-25 ग्राम पंचायत सहायकों को दो दिवसीय सभागार में प्रशिक्षण हुआ शुरू ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास के सभागार में ग्राम पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में दो दिवसीय पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण मंगलवार की सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में 25-25 ग्राम पंचायतों के 4  बैच में विभाजित कर पहले बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसमें खंड विकास अजमतगढ़ के प्रशिक्षण कर्ता संतोष,मंगल पाठक,प्रशांत शुक्ला,शहाबुद्दीन ने मौजूद सभी पंचायत सहायकों को व्यक्ति शौचालय,सामुदायिक शौचालय की देखरेख,समूह गठन,गेटवे स्टॉल,ओडीएफ और फेज-2 के तहत ग्राम सभा में स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया गया।वही पंचायत सहायकों को ग्राम सभा के विकास के लिए तकनीकी जानकारी दी गई जिससे पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित कर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा सके। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मृत्युंजय सिंह,सौम्या,बृजेश,चंदा,साधना, अब्दुल्लाह सहित दर्जनों की संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment