दहेज हत्या की आरोपित सास को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा की गई विलोपित।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की हुई पुष्टि।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजगरा निवासी पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पूर्व में पति सहित पांच के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट फांसी लगाकर मौत होने की पुष्टि हुई जिसके बाद हत्या की धारा को बढ़ोतरी कर डीपी एक्ट और धारा 306 की वृद्धि विवेचक ने की वही आरोपित सास को जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रेखा पत्नी सूर्यमणि निवासी नथ्थूपुर की बुधवार की रात्रि 9:00 बजे फांसी लगाकर मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर उनके घर पहुंचे पिता ओमप्रकाश ने 112 नंबर को हत्या की सूचना दी जीयनपुर पुलिस ने उनकी तहरीर पर हत्या का मुकदमा पति सूर्यमणि सहित देवर शेषमणि व देवरानी प्रियंका,सास चंद्र मुनि एवं ननंद अनूपमा कुल पांच के ऊपर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की पुष्टि के बाद विवेचक अवधेश अवस्थी ने हत्या की धारा को विलोपित कर डीपी एक्ट धारा 306 की वृद्धि की शुक्रवार को दिन में 12:00 बजे आरोपी सास चांदमुनि उर्फ चंद्रमुनि पत्नी रामकेर को उनके घर से अवधेश अवस्थी ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment