Wednesday, September 7, 2022

आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर में जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने।

आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर में जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने।

दोनों पक्षों में विवाद पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत।

बैनामादार व नीलामी पक्ष के बीच जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मेहनाजपुर ग्राम सभा में गाटा संख्या 151/2/1 पर जो 91 एकड़ है पूर्व में इंद्र भूषण गुप्ता के द्वारा 55 एकड़ भूमि राजस्व बकाया पर वर्ष 1968 में नीलाम की गई। जिसमें न्यायालय में मुकदमा के उपरांत वर्ष 1988 में नीलामीदार ज्ञान प्रकाश अग्रवाल को प्रशासन के द्वारा रजिस्ट्री की गई वही वर्ष 1987 में इंद्र भूषण गुप्ता के द्वारा ढाई दर्जन किसानों को 36 एकड़ जमीन बैनामा की गई जिस पर तब से लेकर अभी तक बेनामादार काबिज हैं। वही ज्ञान प्रकाश अग्रवाल से एग्रीमेंट के पश्चात रुपाली कंस्ट्रक्शन के द्वारा बुधवार को चार jcb वह दर्जनों ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी गिराने का कार्य किया जा रहा था। जिस पर सुरेंद्र गुप्ता व अन्य बैनामादार एकत्रित होकर रोकने लगे दोनों तरफ से एक दूसरे के विरुद्ध गाली गलौज और लाठी डंडा निकल गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वही सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष उपजिलाधिकारी गौरव कुमार के कार्यकाल में उप जिलाधिकारी न्यायालय में बटवारा दाखिल है बटवारा के पश्चात ही कोई कार्य किया जाए। वही दूसरे पक्ष ने पूर्व में रोक के पश्चात उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को जेसीबी लगाकर कार्य शुरू कराया जिस पर दोनों पक्षों से सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गये मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने दोनों पक्षों को शांत कराया और शांति व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया। वही पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना होते होते बच गई जिसकी चर्चा जीयनपुर कस्बे में देर शाम तक होती रही।

No comments:

Post a Comment