उपजिलाधिकारी ने शासकीय कार्यों को त्वरित रूप से निपटाने के दिए निर्देश।
शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के बीआरसी कार्यालय पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर शासकीय कार्यों को त्वरित रूप से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया वही लापरवाही व शिथिलता बरतने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बीआरसी कार्यालय पर शुक्रवार की दिन में 12:00 बजे से उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की जिसमें मुख्य रुप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के सत्यापन और मतदाता सूची से आधार कार्ड लिंक कराने और भू स्वामित्व योजना को लेकर त्वरित रूप से कार्यों को निस्तारित करने के लिए सभी राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया। वहीं उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी बैठक में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,संतोष शर्मा,बीआरसी रविंद्र लाल श्रीवास्तव,उत्तम सिंह,जसवंत सिंह,राकेश पान्डेय,रामसागर सोनी सहित सभी राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment