लेखपालों ने बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति।
उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा ज्ञापन पुलिस कर्मी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग।
मांग पूरी ना होने पर शासकीय कार्यों का करेंगे बहिष्कार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने पर आक्रोशित लेखपाल संघ ने की बैठक बनाई रणनीति प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन पुलिस कर्मी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग पूरी ना होने पर लेखपाल संघ करेगा शासकीय कार्य का बहिष्कार।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि 8:00 बजे देवारा खास राजा के लेखपाल पंकज कुमार प्रधानमंत्री किसान सम्मान किस सत्यापन कर के तहसील वापस आ रहे थे कि महुला चौकी के सामने चाय की दुकान पर चौकी के दीवान मुक्तेश्वर के द्वारा एशिया क्रिकेट मैच को लेकर बहस में लेखपाल से गाली गलौज व मारपीट की गई। जिसको लेकर आक्रोशित लेखपाल संघ ने सगड़ी तहसील पर बैठक कर रणनीति बनाई वही सिपाही के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की जिसके पश्चात उपजिलाधिकारी सगड़ी को शाम 4:00 बजे प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी ना होने पर बुधवार से शासकीय कार्य के बहिष्कार करने की चेतावनी दी। बैठक में मुख्य रूप से लेखपाल संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह राम सागर सोनी पंकज दीपक नफीस पांडे राकेश पांडेय हरेंद्र यादव विपिन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment