Sunday, September 11, 2022

पद्मश्री से सम्मानित किसान ने किसानों को किया जागरूक।

पद्मश्री से सम्मानित किसान ने किसानों को किया जागरूक।

प्राकृतिक खेती व किसान को उद्यमी बनने पर दिया बल।

सगड़ी विकास मंच ने देवारा क्षेत्र की बघावर गांव में आयोजित किया किसान सम्मेलन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर सिंह ने आयोजित किसान सम्मेलन को किया संबोधित प्राकृतिक खेती व किसान को उद्यमी बनने पर दिया बल।
जानकारी के अनुसार बघावर गाँव के राज मंगल सिंह इंटर कॉलेज पर सगड़ी विकास मंच के द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन रविवार की 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कृषि वैज्ञानिक के रूप में विख्यात वर्ष 2010 में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित व वर्ष 2021 में पद्मश्री से सम्मानित चंद्रशेखर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 5 एकड़ का किसान हूं वकालत का पेशा छोड़कर 20 वर्ष पूर्व शोध में जुटे किसान खुशहाल हो और किसानों की खुशहाली के लिए कार्य किया। किसान तभी खुशहाल होगा जब उद्यमी बनेगा उन्होंने किसानों से नर्सरी प्लांट फॉर्म किसानों का समूह बनाकर अपना उत्पादन गांव गांव करने के लिए प्रेरित किया वही कहा कि किसान संपन्न होगा तभी देश संपन्न होगा उन्होंने कहा कि अनाज आज दूषित हो गया है प्रत्येक किसान प्राकृतिक खेती व जैविक खेती की तरफ चलने के लिए लोगों से अपील की वहीं किसानों से हाथ उठाकर आश्वासन लिया कि प्राकृतिक व जैविक खेती करेंगे गुणवत्तापूर्ण 20 से 15 से 20% उत्पादन बढ़ जाता है जिसके प्रयोग पर बल दिया। इस दौरान वंश गोपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गर्व से कहिए कि हम किसान हैं और अपने बेटे को हम किसान बनायेंगे और किसानों का सम्मान करेंगे इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश पांडेय ने की संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया मुख्य रूप से प्रफुल्ल सिंह,रणविजय सिंह, देवी प्रसाद पांडेय,सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment