Saturday, September 3, 2022

जिलाधिकारी ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर की जनसुनवाई ।

जिलाधिकारी ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर की जनसुनवाई ।

207 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 22 का हुआ निस्तारण।

गुणवत्तापूर्ण समय बद्ध निस्तारण के लिए किया निर्देशित।

दो अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने जनसुनवाई की वही पोखरी पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई और समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कुल 207 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 22 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया अनुपस्थित दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10:00 बजे से सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया 11:00 बजे जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पहुंचकर जनसुनवाई की इस दौरान चक मार्ग पोखरी व पैमाइश भू राजस्व से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई कि वही पोखरी और ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई और त्वरित रूप से निस्तारण के लिए निर्देशित किया। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 207 प्रार्थना पत्र पढ़े जिनमें मौके पर 22 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया वहीं जिलाधिकारी विशाल कुमार भारद्वाज ने सभी प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह को निर्देशित किया। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित सचिव विकास प्राधिकरण व प्रबंधक जिला उद्योग से स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान चकमोजम निवासी अब्दुल रहमान जो कानपुर में उद्योग का संचालन करते हैं अपने गांव में उद्योग कारखाना लगाने के लिए चक मार्ग की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह को त्वरित रूप से पैमाइश कराने के लिए निर्देशित किया जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा हो सके। टडंवा सैफुद्दीन पट्टी निवासी दोनों पैर से दिव्यांग सुदर्शन विश्वकर्मा पुत्र रामबली विश्वकर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर ग्राम सभा वासुपार बनकट के कोटेदार श्रवण कुमार एक साथ तीन लाभ के पद पर विराजमान है कोटेदार के साथ गांव के चौकीदार व मनरेगा में जॉब कार्ड धारक की जांच करने का प्रार्थना पत्र डाला। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर 207 प्रार्थना पत्रों में से राजस्व विभाग के 158 प्रार्थना पत्र,पुलिस विभाग के 12,विकास विभाग के 8,शिक्षा विभाग के एक, पीडब्ल्यूडी विभाग के दो,विद्युत विभाग एक,नगर पंचायत एक,  मनरेगा का एक,श्रम विभाग का एक प्रार्थना पत्र पड़ा। वही 22 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य,मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला,प्रखर कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह,उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह,क्षेत्राधिकारी सगडी अनिल कुमार वर्मा,नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा सहित जनपद स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment